Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

साइबर अपराधियों ने आनलाइन जाब और एस्कार्ट सर्विस के नाम पर कई लोगों को ठगा

38

 इंदौर। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से झांसेबाजी कर कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। लसूड़िया थाना पुलिस ने सात आवेदकों की शिकायत पर एक केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

फरियादी कुलदीप पांचाल से टेलीग्राम के माध्यम से दो लाख रुपये ठगे हैं। कार शोरूम पर नौकरी करने वाले कुलदीप को पहले आनलाइन जॉब का झांसा दिया। बाद में टेलीग्राम पर टाक्स दिया और एक लाख 94 हजार रुपये निकाल लिए। इसी तरह शिवमसिंह राजपूत के साथ एस्कार्ट सर्विस के नाम पर 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।राजेश पाटीदार, सचिन चतुर्वेदी, कृष्णकुमार पांडे, अरविंद बालकृष्ण और किरण सोनी के साथ भी धोखाधड़ी हुई है।

सीआइएसएफ अफसर बन युवती को ठगा

भंवरकुआं थाना पुलिस ने अनुप्रिया अनुपम शुक्ला निवासी कोलार रोड़ भोपाल की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अनुप्रिया इंद्रपुरी स्थित हास्टल में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम आइडी पर मैसेज आया था। उसने खुद को सीआइएसएफ अफसर बताया और कहा कि बहनों के लिए राखी प्रोडक्ट खरीदना है। उसने झांसेबाजी कर 56 हजार रुपये निकाल लिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.