Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

भाजपा ने जशपुर विधायक भगत के गृहग्राम घाघरा में दिया धरना

53

जशपुरनगर । विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आक्रमण तेज कर दिया है। सोमवार को भाजपा ने जशपुर विधायक विनय भगत के पैतृक गांव घाघरा में धरना प्रदर्शन करके कांग्रेस को वायदा खिलाफी के मुद्दे पर जमकर घेरा। इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के साथ रायगढ़ लोकसभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय,पूर्व मंत्री गणेश राम भगत,जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह,विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल,जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनि भगत भी शामिल थे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र में बिजली बिल हाफ,किसानों का कर्जा माफ,सरकारी कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने का वायदा किया था। लेकिन सत्ता में आते ही इन वायदों को पूरा करने के नाम पर कांग्रेस ने इतने नियम व शर्ते लाद दिए हैं कि इनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होनें कहा कि बिजली बिल हाफ का वायदा करने वाली सरकार गांव के गरीब लोगों के पास हजारो लाखों रूपए का बिजली बिल भिजवा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों का अधिकार छिनने में सरकार जुटी हुई है।

जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में लोगों की जमीने गायब हो रही है। आदिवासी और पहाड़ी कोरवा की जमीनों को कांग्रेस के आदिवासी नेता ही कौड़ियों के मोल में हड़प रहें हैं। जब सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि ही शोषण करने पर उतारू है तो गरीब और बेसहारा लोग किस तरह सुरक्षित रहेगें। पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि घाघरा बेईमानों का जगह बन गया है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता पवित्र करने के लिए आए हैं। बेईमानों का हुक्कापानी बंद कर शंख के पार करना है।

उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने एक रूपये चावल योजना शुरू कर प्रदेश से भूख को जड़ से खत्म कर दिया। गांव गांव में सरकारी राशन दुकान खोल कर सरकारी अनाज तक पहुंच आसान कर दिया। उन्होनें आरोप लगाया कि बगीचा ब्लाक के गायलुंगा में भूख से पहाड़ी कोरवा पति पत्नी की मौत हो गई थी। लेकिन प्रशासन ने इसे बीमारी से मौत का प्रकरण बना कर रफा कर दिया और जशपुर के विधायक,हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।

रायगढ़ लोकसभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि बीते पांच साल के दौरान जशपुर का विकास तो नहीं हुआ लेकिन जशपुर के कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की संपत्ति का विकास जरूर हुआ है। उन्होनें कहा कि विधायक विनय भगत बीते पांच साल में जशपुर सन्ना सड़क का 10 किलोमीटर की सड़क नहीं बना पाएं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि वे जशपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कितने गंभीर है जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनि भगत ने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन काल में जशपुर ने जिस गति से विकास किया था,उसे कांग्रेस की 5 साल के कुशासन ने पीछे कर दिया है। पूरे जिले सड़कों की हालत खराब है। गरीब और जरूरतमंद राशन और पेंशन के लिए सरकारी अधिकारियों का चक्कर काट रहें हैं।

बिजली बिल हाफ करने का दावा करने वाली इस सरकार के राज में जिले के आदिवासी और पहाड़ी कोरवा,बिजली बिल कम कराने के लिए दौड़ दौड़ कर परेशान हो रहे हैं। इस धरना के बाद भाजपा नेताओं ने घाघरा के बाजार में महासंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने केन्द्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायगढ़ लोकसभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला महामंत्री भरत सिंह, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, यशप्रताप सिंह जूदेव, राजकपूर भगत, देवधन नायक, गोविंद भगत, डीडीसी शांति भगत, डीडीसी लालदेव भगत, शरद चौरसिया, श्यामलाल भगत, मनोज भगत, कृपा भगत, पप्पू ओझा, संतोष सिंह, दीपक गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, आकाश गुप्ता, सुषमा सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.