Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘बागेश्वर बाबा से मिलना है तो…’! छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री के सेवादार पर रेप का सनसनीखेज आरोप, आरोपी अभी भी फरार

15

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के सेवादार पर एक युवती ने शादी का वादा करके रेप करने का आरोप लगाया है. वो कई दिन से मामले में कार्रवाई की मांग कर रही थी. आरोपी अभी तक फरार है. पुलिस उसे तलाश रही है.

मामला छतरपुर जिले की सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाला युवक महेंद्र दुबे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के काफी नजदीक है. महेंद्र दुबे की कई फोटो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ वायरल भी है. पीड़ित युवती ने बताया कि वह एक यात्रा के दौरान महेंद्र दुबे से संपर्क में आई थी, इसके बाद महेंद्र दुबे ने उस से नजदीकियां बढ़ाई और कहा कि वह धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से उसकी मुलाकात करा देगा.

युवती ने बताया कि मुलाकातें नजदीकी में बदल गईं और उसके बाद आरोपी महेंद्र दुबे ने उससे शादी करने का वादा किया. लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. पीड़िता ने कहा कि महेंद्र दुबे पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात छुपा कर रखी थी. युवती को जब यह बात पता लगी तो उसने आरोपी महेंद्र दुबे के खिलाफ सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामला दर्ज कर दिया.

आरोपी की तलाश की गई शुरू

सोशल मिडिया पर पिछले कई दिनों से यह मामला सुर्खियां बटोर रहा है. पीड़िता कई दिनों से आरोपी के गिरफ्तार की मांग कर रही है. मामले में ASP आदित्य पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी के खिलाफ बलात्कार की बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. वहीं, पीड़िता ने कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप भी लगाया है. पुलिस का कहना है की अगर पीड़िता थाने आकर इस तरह की कोई शिकायत करती है तो मामला दर्ज किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.