Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भोपाल के ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा ट्रक चोरी हो गया मालिक पुलिस जांच में जुटी

37

भोपाल। राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा दो लाख कीमत का ट्रक चोरी का मामला सामने आया है।पुलिस ने शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है, लेकिन इस तरह से ट्रक चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने इस मामले में पुराने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जो इस तरह की वारदात करते आए हैं।हालांकि अभी तक कोई जानकारी ट्रक चोरी में सामने नहीं आ चुकी है।

शुरूआत में ट्रक मालिक को ऐसा लगा कि उसका ट्रक फाइनेंस कंपनी के लोग उठाकर ले गए। इस कारण से एफआइआर दर्ज करने में देरी हुई है।बिलखिरिया पुलिस के मुताबिक बिलखिरिया गांव में रहने वाला अब्दुल जमील ट्रांसपोर्टर हैं, उन्होंने अपने ट्रक को बिलखिरिया के कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में एक बाडीमेकर के सामने 13 जुलाई को रात 11 बजे रात में ट्रक को खड़ा किया था। उसके बाद 14 जुलाई को सुबह देखा नौ बजे देखा तो ट्रक गायब हो चुका था।उसके शुरुआत में आसपास ट्रक ही तलाश की,लेकिन वह नहीं मिला। बाद में उसके ट्रक की फाइनेंस की किस्त जमा न होने के कारण बैंक भी उसके ट्रक की तलाश कर रही थी। बाद में उसे लगा कि फाइनेंस कंपनी के लोग ट्रक को उठाकर ले गए होंगे। उसने बैंक से अपने स्तर पर पता करवाया तो उसकी जानकारी नहीं लगी । बाद में उसने थक हारकर बिलखिरिया थाने में पहुंचकर उस ट्रक की चोरी की एफआइआर दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है,लेकिन फिलहाल ट्रक चोरी करने वाले आरोपितों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुराने बदमाशों तलाश रही सुराग:- पुलिस ट्रक चोरी के आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस अपने स्तर पर पुराने बदमाशों से पूछताछ कर ट्रक चोरी में पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.