Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

एक ही रिसेप्शन पार्टी देंगे परिणीति -राघव कपल ने बदला अपना वेडिंग वेन्यू

66

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने मई में सगाई की थी। अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी से जुड़ी हर अपडेट के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कपल की शादी की अपडेट्स सामने आती रहती हैं। वहीं मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार दोनों अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इतना ही नहीं परिणीति और राघव की वेडिंग लोकेशन को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। अब जानकारी मिल रही है कि दोनों एक ही वेडिंग रिसेप्शन देने वाले हैं।

एक ही रिसेप्शन देंगे परिणीति-राघव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। जिसमें पहले कपल 2 रिसेप्शन देने वाले थे, लेकिन अब वे सिर्फ एक ही रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कपल गुरुग्राम के ‘द लीला एम्बियेंस गुरुग्राम होटल’ में रिसेप्शन प्लान कर रहे हैं। परिणीति और राघव के पेरेंट्स हाल ही में फूड टेस्टिंग के लिए होटल विजिट पर भी गए थे। कपल के पेरेंट्स ने फूड टेस्टिंग की लेकिन इस दौरान परिणीति और राघव दिखाई नहीं दिए। इस फूड टेस्टिंग के लिए काफी बड़ा मेन्यू था। इससे पहले खबरें मिली थी कि दोनों उम्मेद भवन में सात फेरे ले सकते हैं।

इस जगह शादी करेंगे कपल

बीते दिनों कपल को राजस्थान एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। उम्मेद भवन में ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हुई थी। कुछ दिनों पहले परिणीति और राघव अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने भी पहुंचे थे। दोनों ने भक्तों के साथ मिलकर सेवा भी की थी। गुरुद्वारे से दोनों के फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.