Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

प्रेसवार्ता कर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार को घेरा कहा : कोयले की कालिख से रंगा कांग्रेस का चेहरा

64

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कोयले की कालिख से कांग्रेस का चेहरा रंग गया है। दिल्ली में सीबीआइ की विशेष अदालत ने छत्तीसगढ़ के एक पुराने कोल ब्लाक आवंटन के मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद, उनके पुत्र सहित अन्य को दोषी ठहराया है।

यह छत्तीसगढ़ के फतेहपुर ईस्ट कोल ब्लाक से संबंधित है। इस मामले में आपराधिक धोखाधड़ी कर कोल ब्लाक हासिल किया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सारे कोल ब्लाक रद करके नीलामी के आधार पर कोल ब्लाक आवंटन की व्यवस्था की।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार ने तो इस मामले को समाप्त कर दिया था, मगर अदालत ने कहा कि हम इस मामले को समाप्त करने की अनुमति नहीं देते हैं और जांच के आधार पर यह साबित हुआ है कि कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं से लेकर कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं व राज्यों के नेता भी कोल घोटाले में बड़े माध्यम रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। ऐसी पार्टी को आने वाले समय में 2023 में और 2024 में जनता खारिज करेगी। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल व शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल मौजूद रहे।

कांग्रेस ने एक मंत्री का छीना पद

बृजमोहन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक वरिष्ठ मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम से मंत्री पद छीन कर उनको अपमानित किया है। डीएमएफ घोटाले के आरोप लगाने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपमानित करके प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया और बाद में उनको मंत्री बनाया गया। इसके पहले कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले वरिष्ठ मंत्री जिन्होंने कहा कि सात लाख गरीबों को मैं घर नहीं दे पा रहा हूं, उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सभी जानते हैं कि टेकाम किस से जुड़े हुए हैं, लेकिन लगता है राजा अब राजा न रहकर लल्लूराम हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.