Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

एंटरटेनमेंट और एक्शन से फुल होंगे अगले 6 महीने गदर 2 समेत रिलीज होंगी ये बेहतरीन फिल्में

51

साल 2023 एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी धमाकेदार होने वाला है। पिछले 6 महीनों में कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब बॉलीवुड को लोगों का प्यार मिल रहा है। कई फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया, तो वहीं कई फिल्में अपना कमाल नहीं दिखा पाईं। इसी बीच साल 2023 के बचे छह महीनों में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें से कई बिग बजट फिल्में भी हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इन फिल्मों में प्रभास की सालार से लेकर सनी देओल की गदर 2 शामिल हैं। आइए देखें वो लिस्ट जिनके कारण अगले 6 महीने भरपूर मनोरंजन होने वाला है।

शाहरुख की जवान

शाहरुख खान की फिल्म जवान साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 7 सिंतबर 2023 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान शानदार लुक में नजर आएंगे।

प्रभास की सालार

कुछ समय पहले ही प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वे कृति सेनन और सैफ अली खान के साथ नजर आए। वहीं अब उनकी अपकमिंग फिल्म सालार रिलीज होने वाली है। सालार फिल्म का टीजर 6 जुलाई 2023 को रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। ये फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में श्रुति हासन भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

सनी देओल की गदर 2

मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक सनी देओल की गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। गदर 2 के पहले पार्ट को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म के गाने बेहद पसंद किए गए थे। ये फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1971 की युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल भी लीड रोल में हैं।

सलमान खान की टाइगर 3

टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 के पहले दो पार्ट को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस प्रकार 2023 के आखिरी महीनों में जमकर एक्शन देखने को मिलने वाला है।

टाइगर श्रॉफ की गणपत

टाइगर के ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। ये फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में कृति सेनन भी दिखाई देने वाली हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.