Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सिंह राशि में वक्री होनेवाले हैं शुक्र इन राशियों के जातक रहें सावधान

69

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। सभी नवग्रह हमारे जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं और इन ग्रहों के गोचर या राशि परिवर्तन से हमारे जीवन पर कुछ ना कुछ असर अवश्य पड़ता है। कुंडली में प्रेम और ऐश्वर्य के कारक ग्रह, शुक्र 23 जुलाई की सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शुक्र जब वक्री स्थिति में आते हैं तो जातक को मिले-जुले परिणाम देते हैं। इसकी वजह से भौतिक सुखों में कमी आ सकती है, प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है या रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। वहीं कुछ स्थितियों में अचानक धन लाभ की भी संभावना बनती है। तो चलिए जानते हैं वक्री शुक्र से किन राशियों को परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि में शुक्र चौथे भाव में वक्री होने वाले हैं। सुख भाव में शुक्र के वक्री होने से घर से दूर जाना पड़ सकता है या परिवार के साथ रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते हैं। इसकी सातवीं दृष्टि दसवें भाव पर होगी। वहां भी काम का दबाव बढ सकता है और सुकून खत्म हो सकता है। नौकरी में बाधा और कारोबार में खर्च बढ़ने की संभावना बन रही है। पारिवारिक कारणों में धन के व्यय के योग बन रहे हैं। इस अवधि में नया काम शुरु करना या निवेश करना उचित नहीं होगा।

कर्क राशि

इस राशि में शुक्र दूसरे भाव में वक्री हो रहे हैं। अग्नि तत्व की की राशि सिंह में जल तत्व के वक्री शुक्र का गोचर अच्छा फल नहीं देता। अनावश्यक खर्चों की वजह से आपके बैंक बैलेंस में कमी हो सकती है। आय के स्रोतों में भी कमी आएगी। परिवार के साथ तनाव बढ़ सकता है और खानपान में गड़बड़ी के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी काम ज्यादा करना पड़ेगा और सुकून नहीं मिलेगा।

कन्या राशि

आपकी राशि के बारहवें भाव में शुक्र का वक्री होना शुभ नहीं माना जा सकता। इस दौरान सेहत का ख्याल रखें, परिवार के किसी सदस्य को अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है। इस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ेगा। भोग-विलास की चीजों पर खर्च से बचें, इसमें नुकसान हो सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को भी कारोबार में नुकसान की आशंका है। अपनी सेहत का ख्याल रखें और बेवजह किसी से साथ विवाद में ना पड़ें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.