Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jyotiraditya Scindia Ashoknagar Tour: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गला खराब, कई कार्यक्र... Ujjain Garba Vivad News: उज्जैन में कमर्शियल गरबा आयोजनों पर बवाल, हिंदू जागरण मंच के हंगामे के बाद ... Balaghat Lora Village Theft: मलाजखंड में व्यापारी के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 7.5 लाख नकद औ... Chhindwara Godardev Temple: छिंदवाड़ा का प्राचीन गोदड़देव मंदिर, जहां 1200 साल पुरानी मां सिद्धिदात्... Sheopur Building Collapse News: श्योपुर के विजयपुर में भरभराकर गिरी पुराने मकान की ऊपरी मंजिल, टला ब... Ratlam Soybean Price News: रतलाम में पीला सोना हुआ मालामाल, सोयाबीन के दाम 7000 रुपए प्रति क्विंटल प... छतरपुर में बदहाल छात्रावास पर कलेक्टर का कड़ा एक्शन, किचन में गंदगी मिलने पर अधीक्षक निलंबित पीएम जनमन आवास के नाम पर ठगी, बैगा आदिवासियों से पैसे हड़पने वाले 2 ठेकेदारों पर FIR Raipur Extortion Case: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी Kawardha News: लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तह...

पीएम जनमन आवास के नाम पर ठगी, बैगा आदिवासियों से पैसे हड़पने वाले 2 ठेकेदारों पर FIR

3

कवर्धा: पीएम जनमन आवास योजना के नाम पर ठगी किए जाने की शिकायत मिली है. प्रशासन ने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के हितग्राहियों से ठगी करने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. दरअसल, पूरा मामला बोड़ला विकासखंड के ग्राम राजाढ़ार और आमानारा का है. यहां आवास निर्माण के नाम पर पैसे लेकर मकान नहीं बनाने के मामले में 2 ठेकेदारों के खिलाफ चिल्फी और तरेगांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. कुल 9 हितग्राहियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है.

💸 बैगा हितग्राहियों से लाखों की धोखाधड़ी, डेढ़ साल तक नहीं मिले मकान और न ही पैसे

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम राजाढ़ार के 5 हितग्राहियों ने ठेकेदार कुमार मेरावी, निवासी शीतलपानी, पंचायत ढोलबज्जा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ताओं की मानें तो, देवसिंह से 60 हजार, मंधोर बाई से 60 हजार, पुसिया बाई से 60 हजार, कौशल्या बाई से 80 हजार और ननकी बाई से 60 हजार रुपए पीएम जनमन आवास निर्माण کے नाम पर लिए गए. इसके बावजूद मकानों का निर्माण नहीं कराया गया. करीब डेढ़ साल तक इंतजार करने के बाद भी न रकम वापस मिली और न ही आवास बन पाए, तब पीड़ितों ने इस बात की शिकायत स्थानीय पुलिस से की.

वहीं, ग्राम आमानारा के 4 हितग्राही बैसाखू बैगा से 64 हजार, सुकोर बाई से 60 हजार, सोनिया बाई से 45 हजार और रनो बाई से 20 हजार सहित कुल 1 लाख 89 हजार रुपए लेने की शिकायत पर ठेकेदार तुमेस गोड़ के खिलाफ तरेगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है. प्रशासन के अनुसार, आवास निर्माण के लिए जारी राशि लेकर अधूरा काम छोड़ने वाले अन्य ठेकेदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी है.

🏦 सीधे बैंक खाते में आती है योजना की राशि, जानिए क्या है पीएम जनमन योजना

जिला प्रशासन के अधिकारी बताते हैं कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए चार किस्तों में पैसे दिए जाते हैं. लाभार्थियों को कुल मिलाकर दो लाख रुपए मिलते हैं. इसके साथ ही 45 दिनों के मजदूरी भुगतान और शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपए भी दिए जाते हैं. जनमन योजना का काम देखने वाले अधिकारी बताते हैं कि हितग्राहियों के खाते में सीधे पैसा भेजा जाता है.

प्रधानमंत्री जनमन योजना को मिशन के तौर पर छत्तीसगढ़ में PVTG यानी विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों के परिवारों के लिए चलाया जा रहा है. केंद्र सरकार ने आदिवासियों के समग्र विकास के लिए इस योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत कई स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.