Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मंगल ही नहीं, शनिवार को भी बंद रहेंगी मटन की दुकाने; जयपुर हेरिटेज की मेयर का बड़ा फैसला

42

जयपुर में मंगलवार ही नहीं, शनिवार को भी चिकन-मटन की दुकानें नहीं खुलेंगी. इस संबंध में जयपुर हेरिटेज की मेयर कुसुम यादव ने आदेश जारी कर दिया है. अभी तक शहर में केवल मंगलवार को ही चिकन मटन की दुकानें बंद रहती थीं, लेकिन मेयर कुसुम का कहना है कि मंदिरों के रास्ते में खुली इन दुकानों की वजह से भक्तों की भावनाएं आहत होती हैं. उनके इस फैसले के बाद जयपुर में चिकन-मटन की दुकानों के खुलने के दिन सप्ताह में केवल पांच रह गए हैं.

जयपुर हेरिटेज की मेयर कुसुम यादव के मुताबिक यह फैसला बहुसंख्यक हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. उन्होंने कहा कि मंदिरों और स्कूलों के पास इस तरह की एक्टिविटी गलत है. चूंकि मंगलवार और शनिवार का दिन हिन्दू धर्म के मानने वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. इसलिए चिकन और मटन की दुकानें मंगलवार ही नहीं शनिवार को भी बंद रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरा शहर मंदिरों से घिरा हुआ है. इसी लिए इसे छोटी काशी भी कहा जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए पूरे शहर में इन दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि केवल मंदिर ही नहीं, मस्जिदों के आसपास में स्थित मीट की दुकानों को लेकर बहुत शिकायतें आ रही हैं. इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों चांदपोल बाजार में मीट की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया गया था. मेयर कुसुम यादव ने कहा कि अब शहर में अवैध स्लॉटरिंग और अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कहा कि शहर में चिकन मटन का धंधा करना है तो मानकों का पालन करना ही होगा.मेयर के मुताबिक चिकन मटन की दुकानों के लिए कामर्शियल पट्टा लेना होगा. पट्टा देते समय यह देखा जाएगा कि इस तरह की दुकानें किसी धार्मिक स्थल, स्कूल या अस्पताल के 100 मी. के दायरे में तो नहीं है. इसी प्रकार शहर में मीट की थड़ी लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है. अभी हाल ही में ग्रेटर निगम क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित 22 अवैध थड़ियों-दुकानों को सीज किया गया था. अब हेरिटेज निगम क्षेत्र में 30 दुकानों को सीज किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.