आगर मालवा, 14 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना ने मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) 20 फरवरी, 2026 में प्रकाशित अधिसूचना अनुसार 15 अगस्त 2026 को “शुष्क दिवस” घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा आदेशित किया है कि 15 अगस्त, 2026 स्वतंत्रता दिवस पर आगर मालवा जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, वाईन आउटलेट एवं देशी मदिरा भण्डागार ,सम्पूर्ण दिवस हेतु पूर्णतः बंद रहेंगे। उक्त शुष्क दिवस पर सभी दुकानें/भण्डागार आगर एवं सुसनेर में पूर्ण रूप से बंद रहेगी ।
सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।