Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

सदन में योगी सरकार पर अखिलेश का बड़ा आरोप, बोले- मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजते हैं सरकार के एजेंट

149

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की विधानसभा के शीतकालीन सत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेस ने आरोप लगाया कि जानबूझकर सरकारी सेवाएं खत्म की जा रहीं हैं। विधानसभा में करहल से सदस्य अखिलेश यादव ने कहा- पूरे उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चाहे वह जिला अस्पताल हो, पीएचसी, सीएचसी हो या मेडिकल कॉलेज हो। ये सरकार जानबूझकर सरकारी व्यवस्थाओं को इसलिए खत्म कर रही है जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा प्राइवेट में इलाज कराएं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक अस्पताल में उनके (सरकार के) एजेंट होते हैं, जो मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजते हैं। सपा नेता ने कहा कि सामान्य बीमारियों का इलाज अस्पतालों में नहीं है। अस्पतालों की तस्वीरें जो अखबारों में देखने को मिलती है बड़ा दुःख होता है। डेंगू जैसी बीमारी का जो सरकार इलाज न कर पा रही हो वह सपना देख रही है वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का।
अखिलेश इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने किसानों के मुद्दे को लेकर मौजूदा सरकार जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस स्टेट गवर्नमेंट का रेवेन्यू सरप्लस है क्या आप किसानों को सुविधा देंगे। अगर आप किसानों को सुविधा देंगे तो उनकी आय बढ़ेगी, दोगुनी तो सपना है लेकिन कम से कम बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर रेवेन्यू सरप्लस है तो किसानों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। जिस सरकार का रेवेन्यू सरप्लस है वह किसानों को जीएसटी पर सब्सिडी क्यों नहीं देती?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.