Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हॉस्टल, जहरीली दवा और चुप्पी… बी-फार्मेसी छात्र की मौत ने खड़े किए सवाल

23

खरगोन।  कसरावद थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरावां स्थित बी-फार्मेसी कॉलेज से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बी-फार्मेसी सेकंड ईयर के छात्र ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान सचिन जायसवाल के रूप में हुई है, जो खंडवा जिले के गुड़ी गांव का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, सचिन जायसवाल ने जहरीली दवा पी ली थी, जिसके बाद कल देर शाम हॉस्टल में मौजूद उसके साथी छात्रों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक छात्र के भाई ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई का कहना है कि कॉलेज के वार्डन और टीजी शिक्षक कौशल पटेल द्वारा सचिन को हॉस्टल से छुट्टी नहीं दी जा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। आरोप है कि छात्र की परेशानी को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने कोई सुध नहीं ली, जिसके चलते यह दुखद कदम उठाया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से कॉलेज परिसर में शोक और तनाव का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.