Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

Punjab सहित जम्मू में घुसपैठ की आहट… इस इलाके में दिखे 2 संदिग्ध, Alert!

25

कठुआ:  पिछले कई दिनों से सर्दी के मौसम में कोहरे की आड़ में सीमा पार पाकिस्तान से आतंकियों द्वारा घुसपैठ की लगातार बनी आशंका के बीच आए दिन जगह- जगह संदिग्ध दिखने का क्रम भी जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार दोपहर कठुआ जिला में बहते उज्ज दरिया के किनारे मारटा क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के घर के पास 2 संदिग्धों की गतिविधियां देखी गईं, जिनके बाद में वहां से उज्ज दरिया की ओर जाने की सूचना है। हालांकि इस तरह की जगह- जगह से मिल रहीं सूचनाओं के चलते जिला पुलिस पूरी तरह से चौकस है और औचक गहन तलाशी अभियान भी चला रही है। उज्ज दरिया के किनारे आतंकियों के मददगार होने से इंकार नहीं किया जा सकता तभी यहां पर आए दिन संदिग्ध दिखने की सूचनाएं लगातार आ रही हैं।

इसके अलावा तरनाह नाला भी इस मामले में काफी संवेदनशील बना हुआ है। ये नाला भी बिलावर पहाड़ी क्षेत्र से बहते हुए हीरानगर सीमा क्षेत्र बोबिया से होकर पाकिस्तान की ओर चला जाता है और फिर वहां से घूमकर दोबारा पंजाब के बमियाल के पास आकर बहता है। ये दोनों दरिया सीमा पार से आतंकियों के शुरू से ही घुसपैठ के सुरक्षित मार्ग हैं। जहां पर पिछले कई दिनों से संदिग्ध दिखने की सूचनाएं लगातार आ रही हैं।

घुसपैठ और संदिग्ध दिखने के मामले में जिला कठुआ का उज्ज दरिया जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के दौर से लेकर अब तक पूरी तरह से संवेदनशील बना हुआ है,जो बिलावर पहाड़ी से होता हुआ हाइवे के नीचे कुछ किलोमीटर के बाद पंजाब के पठानकोट जिला के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल सैक्टर की ओर मुड़ जाता है और उसके बाद वहां से पाकिस्तान की ओर बहता है। कई बार इस दरिया से बीते कई सालों में आतंकियों और संदिग्धों की गतिविधियां देखी गई हैं, पिछले कई सालों में जहां कई मुठभेड़ भी हो चुकी हैं, जिसमें गत मार्च में सुफैन मुठभेड़ भी जहां पर ही हुई थी, जिसमें 2 आतंकी मारे गए थे और 4 पुलिस कर्मी शहीद हुए थे। इसी कारण कठुआ जिला से सटा पंजाब का बमियाल क्षेत्र भी इन दिनों पूरी तरह से संवेदनशील बना हुआ है।

बमियाल क्षेत्र जिला कठुआ के सीमावर्ती पहाड़पुर सैक्टर की सीमा से सटा है,ऐसे में दोनों क्षेत्रों से घुसपैठ की आशंका लगातार बने होने के कारण पंजाब पुलिस और बी.एस.एफ. रोज वहां भी संयुक्त तलाशी अभियान चला रहीं है और इधर कठुआ जिला में भी हीरानगर सीमा से लेकर उज्ज दरिया, तरनाह, बिलावर पहाड़ी क्षेत्र आदि में दिन-रात सुरक्षा बल चौकस हैं। उल्लेखनीय है कि बीती वीरवार शाम को कठुआ जिला के पहाड़ी बिलावर क्षेत्र से सटे ऊधमपुर के रामनगर के लालून गल्ला सैक्टर में लौदडा के स्थानीय व्यक्ति ने 2 संदिग्ध देखे,जो कंधों पर पिट्ठू और हाथों में हथियार लिए थे,जो बाद में बसंतगढ़ के रनमट्ठा के बलाटारोठ की ओर चले गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.