Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...

दिल्ली से भी अधिक खराब हुई Amritsar की हवा, 987 दर्ज हुआ AQI

33

अमृतसर में हवा प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह शहर की हवा दिल्ली से भी ज्यादा खराब दर्ज की गई। कुछ वेबसाइटों के अनुसार अमृतसर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 987 तक पहुंच गया, जो बेहद खतरनाक माना जाता है। इससे लोगों में डर और चिंता बढ़ गई है।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक अमृतसर का AQI करीब 571 बताया जा रहा है, लेकिन यह भी सामान्य से कई गुना ज्यादा है और दिल्ली जैसे बड़े शहर से भी अधिक है। अलग-अलग आंकड़ों से लोगों में भ्रम है, लेकिन स्थिति दोनों ही मामलों में गंभीर बनी हुई है। अगर बात करें दिल्ली की तो यहां के कई इलाकों में भी हवा बहुत खराब है और AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया है, जिसमें विवेक विहार का AQI 424,जहांगीरपुरी-417, नरेला- 413,  रोहिणी- 410,  आनंद विहार-410, बवाना  404 दर्ज किया गया है। वही स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, मास्क पहनें और सावधानी बरतें। साथ ही प्रदूषण कम करने के लिए प्रशासन को जल्द कदम उठाने की
जरूरत है।

AQI क्या बताता है
0–50: अच्छा
51–100: सामान्य
101–150: खराब
151–200: अस्वस्थ
201–300: गंभीर
300 से ऊपर: खतरनाक
300 से ज्यादा AQI बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए बहुत नुकसानदेह होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.