Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में 'शगुन'! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्य... सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल...

पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर वायरल वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

31

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के संभावित साथ आने की चर्चाओं के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरल क्लिप में लोगों से गठबंधन और मतदान से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं, जिसे एक तरह का जनमत सर्वे बताया जा रहा है।

यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है, जब राज्य दोनो पार्टियों में गठबंधन की अटकलें तेज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही इस गठबंधन के पक्ष में अपनी राय रख चुके हैं। वहीं भाजपा की प्रदेश स्तर की नेतृत्व टीम इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से परहेज कर रही है और यह कहते हुए नजर आती है कि अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने दावा किया है कि उनकी पार्टी अपने बलबूते सरकार बनाने की क्षमता रखती है और पार्टी की ओर से ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया जा रहा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि यदि यह सर्वे किसी भी पार्टी की पहल नहीं है, तो आखिर इसे किसने करवाया और इसके पीछे क्या उद्देश्य हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.