Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

ठंड है प्रचंड-स्कूल रहेंगे बंद! रांची जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

28

रांचीः झारखंड में लगातार गिरते तापमान और शीतलहरी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार राज्य में अगले आदेश तक भारी ठंड और शीतलहरी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने रांची जिले को येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित करते हुए ठंड के प्रभाव और शीतलहरी की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत अहम आदेश जारी किया है. इसके तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए पठन-पाठन कार्य को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है. यह आदेश 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा और 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा.

administration issued instructions to close all schools due to severe cold weather in Ranchi

रांची जिला प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहरी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. विशेषकर छोटे बच्चों और किशोरों को सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा सके.

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें. किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा. हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि उक्त अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पूर्व से निर्धारित परीक्षा आयोजित है तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकते हैं. ऐसे मामलों में छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने की सलाह दी गई है.

इधर, रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है. प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से ठंड के समय बाहर निकलने से बचें और बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें. मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.