Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी 'बिहार भवन उपविधि-2026' को मंजूरी— 30 दिन में... लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में 'शगुन'! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्य... सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प

मैहर में भीषण सड़क हादसा कार पलटी, 11 महीने के मासूम की मौत, दो महिलाएं घायल

36

सतना। मध्य प्रदेश के मैहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, खेरवासानी टोल प्लाजा के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में कार में सवार 11 महीने के मासूम की मौत हो गई है। दो महिलाएं घायल हैं, कार में पांच लोग सवार थे घायलों का इलाज मैहर सिविल अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे और सभी लोग हैदराबाद से प्रयागराज कुंभ की यात्रा पर जा रहे थे।

मैहर में एनएच 30 पर उनकी तेज रफ्तार कार बेकाबू हुई और पलट गई, 11 महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। रेणुका रानी और अंजलि घायल हैं। दोनों के हाथ और कमर में गंभीर चोट आई है। घायलों को मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.