Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्तित्व के लिए यह जरूरी

3

बिहार की राजनीति इन दिनों सुर्खियों में हैं. पिछले काफी समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने की खबरें सामने आ रही थीं, जिस पर अब मुहर लग गई है. निशांत अब अपनी राजनीति पारी शुरू करने जा रहे हैं. इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि निशांत को राजनीति में लाने का सुझाव सबसे पहले उन्होंने दिया था इससे JDU को फायदा होगा.

राजधानी पटना में शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए. यह सुझाव सबसे पहले नीतीश कुमार को उन्होंने ही दिया था. उपेंद्र कुशवाहा ने यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहीं.

सीएम नीतीश से मिले उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार से मुलाकातस्वाभाविक है. एनडीए गठबंधन है. राज्यसभा का चुनाव होना है. मुख्यमंत्री भी उम्मीदवार हैं और मैं भी उम्मीदवार हूं. उन्होंने कहा कि पांच उम्मीदवार एनडीए गठबंधन की तरफ से हैं. उन्होंने कहा कि सीएम से मुलाकात होती रहती है. उनका आशीर्वाद जाकर लेते रहते हैं. इसी क्रम में मुलाकात थी. उन्होंने कहा कि इस मुलाकात को अलग नजरिए से देखने की जरूरत नहीं है.

नीतीश दिल्ली में रहकर करेंगे बिहार की सेवा

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम ने खुद इस बात का फैसला लिया है और इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि नाराजगी की अलग बात है लेकिन मुझे लगता है कि राज्य के लोगों के मन में उदासी है उन्हें कष्ट पहुंचा है. उन्होंने कहा कि सालों तक मुख्यमंत्री ने बिहार में रहकर के राज्य की सेवा की है और अब भी वो बिहार की सेवा करेंगे लेकिन अब वो दिल्ली में रहकर करेंगे. उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से लोगों को ऐसा लग रहा है कि सीएम दिल्ली जा रहे हैं, इसलिए उनमें उदासी है.

‘निशांत को राजनीति में लाने का सुझाव मैंने दिया’

वहीं सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहला आदमी हूं, जब मैंने नीतीश कुमार को निशांत कुमार को राजनीति में लाने के बारे में सुझाव दिया था. उन्होंने कहा कि फैसला जेडीयू ने लिया है. उन्होंनेये भा कही कि JDU के द्वारा निशांत को पार्टी में शामिल करने का निर्णय देर से उठाया गया लेकिन सही कदम है. उन्होंने कहा कि JDU के अस्तित्व के लिए यह आवश्यक है और इससे JDU को फायदा होगा.

‘पांचों सीटें एनडीए जीतेगा’

इसके साथ ही राज्यसभा की सीट पर उन्होंने कहा कि पांचों की पांचों सीटें एनडीए को जाएगी. यह एकदम पक्का है. इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं है.उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा सीट के लिए पांचवें उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन किया है. कुशवाहा पहले भी राज्यसभा सीट को लेकर के क्रॉस वोटिंग किए जाने की बात कह चुके हैं. उपेंद्र कुशवाहा वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !