Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुरैना में भीषण सड़क हादसा! ससुराल से लौटते वक्त गई 2 युवकों की जान, खुशियां मातम में बदलीं

18

मुरैना: सबलगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 2 दोस्तों की जिंदगी छीन ली. पहाड़ी पासौन गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही सबलगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, खोज जारी

ये भीषण हादसा पहाड़ी पासौन गांव के पास हुआ, जिससे इलाके में शोक का माहौल है. मृतक के चाचा बनवारी लाल जाटव ने बताया, “केलारस के नेपरी गांव निवासी दीपक जाटव अपने दोस्त संजय कुशवाह के साथ बाइक से सबलगढ़ के बेनीपुरा गांव में अपनी ससुराल गया था. देर रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों युवक बाइक से अपने घर के लिए निकले थे. रास्ते में जब वे पहाड़ी पासौन गांव के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.”

हादसे में मौके पर ही दोनों युवकों की हुई मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने हादसा देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. इस मामले को लेकर सबलगढ़ थाना के एएसआई रामबाबू निबोरिया ने बताया, “सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.” वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.