Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

साइलेंट हार्ट अटैक का खौफ: थाली परोसते वक्त गई होटल संचालक की जान, लाइव मौत का वीडियो आया सामने

18

नर्मदापुरम : शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां होटल संचालक को थाली परोसते वक्त साइलेंट हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद वे जमीन पर गिर पड़े. घटना के बाद होटल में अफरा तफरी मच गई और मालिक को उठाने का प्रयास किया गया और सीपीआर तक दिया गया, जिसके बाद उन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है.

दोनों भाई चलाते थे होटल, दूसरे की सामने ही मौत

होटल संचालक पप्पन नवलानी ने बताया कि ग्वालटोली में रेलवे स्टेशन के पास उनका होटल है. जिसे अशोक नवलानी (60 वर्षीय) और उनके भाई पप्पन नवलानी मिलकर संचालित कर रहे थे. दोनों भाई गुरुवार रात करीब 7 बजे से 8 बजे के बीच होटल में काम कर रहे थे. इसी दौरान ग्राहक के लिए अशोक नवलानी थाली परोस रहे थे. इसी दौरान उन्हें अटैक आ गया और वह अचानक नीचे गिर गए.

थाली परोसते वक्त गिरे, फिर उठे ही नहीं

उन्हें नीचे गिरता देख ग्राहक और होटल स्टाफ उनकी ओर दौड़े. उन्हें उठाने का प्रयास किया गया पर शरीर में कोई हलचल नहीं थी. इसी दौरान उनके भाई ने उन्हें सीपीआर देने का प्रयास किया लेकिन कोई एक्टिविटी नहीं होने के कारण तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि आम दिनों की तरह ही होटल संचालक अपनी दुकान पर काम कर रहे थे पर किसी ने सोचा नहीं होगा कि ये दिन उनके जीवन का आखिरी दिन साबित होगा.

लक्षणों को नजरअंदाज न करें, जानलेवा हो सकती है लापरवाही

इस घटना को लेकर डॉक्टर प्रकाश कदम ने कहा, ” हार्ट अटैक आने के लक्षण में यदि किसी को सीने में हल्का दबाव या दर्द महसूस हो, सांस फूले,अचानक थकान हो, पसीना आए तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. बेसिक उपचार के तौर पर मरीज को आरामदायक स्थिति में लेटाना चाहिए. इसके बाद मरीज को शांत रहने की सलाह देनी चाहिए. स्थिति बिगड़ने पर सीपीआर देना चाहिए और तुरंत ही एंबुलेंस व नजदीकी डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए. इससे अटैक के दौरान जान बचने की संभावना बनी रहती है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.