Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे...

WhatsApp New Rule 2026: आज से बदल गया व्हाट्सएप का नियम, फोन में सिम कार्ड नहीं होने पर तुरंत बंद होगा अकाउंट

3

अगर आप रोज सुबह उठते ही WhatsApp चेक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के नियम में बड़ा बदलाव हो गया है. आज से नए SIM-Binding नियम लागू हो रहे हैं. इन नियमों के तहत अब आपको अपना व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड को फोन में रखना जरूरी होगा और आपकी सिम एक्टिव भी होना चाहिए. यानी आपका अकाउंट सीधे फोन में मौजूद सिम से जुड़ा रहेगा. यानी सिम हटाते ही अकाउंट ब्लैकआउट हो सकता है. यह कदम ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम कसने के मकसद से उठाया गया बताया जा रहा है.

क्या है SIM-Binding नियम?

नई व्यवस्था के मुताबिक WhatsApp अब सिर्फ मोबाइल नंबर नहीं बल्कि फोन में मौजूद फिजिकल सिम से भी जुड़ा रहेगा. पहले यूजर एक बार ओटीपी से वेरिफाई कर लेते थे और बाद में सिम हटाकर भी ऐप चला लेते थे. लेकिन SIM-Binding लागू होने के बाद सिस्टम समय-समय पर सिम की मौजूदगी चेक करेगा. अगर फोन में संबंधित सिम नहीं मिला तो अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो सकता है. बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया बैकग्राउंड में ऑटोमैटिक तरीके से होती रहेगी.

इन यूजर्स पर पड़ेगा असर

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जो लैपटॉप या डेस्कटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं. अब वेब वर्जन को लंबे समय तक एक्टिव रखने के लिए प्राइमरी फोन में सिम का होना जरूरी हो जाएगा. इसी तरह लिंक्ड डिवाइस फीचर, जो पहले एक साथ कई डिवाइस पर काम करता था, अब ज्यादा सख्त निगरानी में रह सकता है. सेकेंडरी डिवाइस को चलाने के लिए प्राइमरी फोन का एक्टिव रहना अनिवार्य हो सकता है.

वाई-फाई टैबलेट यूजर्स की क्यों बढ़ी परेशानी

जो लोग बिना सिम वाले टैबलेट या सेकेंडरी फोन पर सिर्फ वाई-फाई के जरिए WhatsApp चलाते थे, उनके लिए यह बदलाव चुनौती बन सकता है. अब ऐसे यूजर्स को बार-बार प्राइमरी फोन से वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है. इससे लगातार लॉगइन बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. खासकर उन यूजर्स को ज्यादा परेशानी होगी जो अपना सिम अक्सर दूसरे फोन में इस्तेमाल करते हैं या टैबलेट पर चैटिंग पसंद करते हैं.

यूजर्स को क्या करना चाहिए

बताया जा रहा है कि यह कदम मेटा और भारत के दूरसंचार विभाग की सुरक्षा पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य साइबर फ्रॉड पर रोक लगाना है. पिछले साल ऑनलाइन ठगी के मामलों में भारी नुकसान दर्ज किया गया था, जिसे देखते हुए यह सख्ती जरूरी मानी गई. यूजर्स के लिए सलाह है कि जिस नंबर पर व्हाट्सएप चलाते हैं, वही सिम उसी फोन में रखें और ऐप को तुरंत अपडेट करें. बार-बार सिम बदलने से अकाउंट लॉगआउट और डेटा सिंक की दिक्कत आ सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.