Rewa News: रीवा में राहुल गांधी का विवादित पोस्टर, हाथ में ‘इंसानी दिमाग’ लिए दिखाए गए कांग्रेस नेता
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक बार फिर पोस्टर वॉर के चलते बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. भाजपा नेता गौरव तिवारी के द्वारा शहर के कॉलेज चौराहे पर लगवाऐ गए विवादित पोस्टर के चलते बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच अब जुबानी जंग भी शुरु हो चुकी है. इस पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की तस्वीर लगी हुई है. जिसमें वह अपने हाथों मे इंसानी ब्रेन लिए हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि, राहुल गांधी के ब्रेन लेस होने के फायदे “पार्टी के नेचुरल स्टूपिडिटी सब के सामने आ जाती है.”
बीजेपी नेता ने पोस्टर वार से राहुल गांधी को घेरा
शनिवार को शहर के टीआरएस कॉलेज चौराहे पर लगा पोस्टर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. बताया गया कि, यह पोस्टर बीजेपी नेता व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव तिवारी के द्वारा लगवाया है. इस पोस्टर के जरिए बीजेपी नेता नें राहुल गांधी पर बड़ा तंज भी कसा है. पोस्टर में लिखा गया है कि, “राहुल गांधी के ब्रेन लेस होने के फायदे” “पार्टी के नेचुरल स्टूपिडिटी सब के सामने आ जाती है” इसके साथ ही पोस्टर मे पीछे की ओर सात युवकों की तस्वीर के साथ राहुल गांधी की भी तस्वीर लगी हुई है. जिसमें युवकों के साथ राहुल गांधी हाथों में इंसानी ब्रेन लिए हुए दिखाई दे रहे हैं.
बोले शर्ट्लेस कांग्रेस दिखा रही नेचुरल स्टूपिडिटी
पोस्टर में कई जगह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय दल का चिन्ह हाथ के पंजा की उल्टी तस्वीर लगाई गई है. विवादित पोस्टर लेकर जब बीजेपी नेता गौरव तिवारी से बात की गई. उन्होंने बताया कि, “दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट का आयोजन हो रहा है. ऐसे समय में ब्रेनलेस बेटे की जो शर्ट्लेस कांग्रेस है, वह अपनी नेचुरल स्टूपिडिटी दिखा रही है की वह किस तरह से काम कर रहे हैं. प्रदर्शन करना आपका अधिकार तो है, मगर किस जगह पर करना है वह आपको तय करना चाहिए कि इससे देश पर क्या प्रभाव पड रहा है.”
देश का कल्याण नहीं चाहती कांग्रेस : बीजेपी नेता
गौरव तिवारी ने आगे कहा कि” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में विश्व हमें मान रहा है कि भारत इसका भविष्य है, तो आप इसका विरोध करने के लिए कांग्रेस के लोगों को वहां पर भेजते हैं और उनके कपड़े उतरवा कर विरोध प्रदर्शन करवाते हैं, यह शोभा नहीं देता. यह दिखाता है की इनकी जो स्टूपिडिटी है वह किस तरह से है. यह देश का कल्याण नहीं चाहते हैं यह देश को विभाजित करना चाहते हैं.
यह पोस्टर उसी का एक प्रतिबिम्ब है कि उनका दिमाग हाथ में है. इनकी एक चाल और एक डपली है वही बजाते रहते हैं. पोस्टर में कांग्रेस का चिन्ह उल्टा है क्योंकि वह देश को गर्त में ले जाना चाहती है. राहुल गांधी को दर्शाना जरूरी था, जिस तरह से वह काम कर रहें हैं उनकी नकारात्मक दृष्टि देश के लिए अच्छी नहीं है.”
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.