Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से पहले का वीडियो, लोगों ने फोटो-वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाली

51

हरदा। जिले के मगरधा रोड स्थित फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 178 लोग घायल हुए हैं। वहीं इस हादसे से कुछ देर पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग जान जोखिम में डालकर जल्‍दी फैक्ट्री का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।

इंटरनेट मीडिया पर बहुत प्रसारित हो रहे 1 मिनट 17 सेकंड के वीडियो में देखा जा स‍कता है कि पटाखा फैक्‍ट्री जल रही है और कुछ लोग इसका वीडियो बना रहे हैं, साथ ही कुछ लोग खड़े होकर जलती फैक्‍ट्री को देख रहे हैं। इस दौरान काफी भीड़ लगी दिखाई देती है। थोड़ी ही देर में ही फैक्ट्री में एक बड़ा विस्फोट होता है और लोग भागते हुए नजर आते हैं। साथ ही धूल का गुबार भी उठ जाता और फैक्ट्री से पत्थर उड़कर रोड़ तक आ जाते हैं और लोगों को लगते हैं।

पटाखा फैक्ट्री और गोदाम में लगी आग से धमाका हुआ। इससे बिल्डिंग से ईंट, मलबा और पत्थर हवा में उझलने लगे। यह मलबा और पत्थर लोगों से लगे। जिससे लोग बुरी तरह से घायल हो गए। किसी को सिर, किसी को हाथ और किसी को पीठ पर गंभीर चोंट लगी। इसके बाद अफरा-तफफी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के प्रयास शुरू हुए। जबकि बिल्डिंग के मलबे नाम मात्र के शव मिले हैं। यहां दयोदय गौशाला की खिड़की के कांच तक फूट गए हैं। वहीं पत्थर और मलबे के कारण दीवार में छेद तक हो गए हैं। खंडवा रोड पर बने औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में धमाके दौरान अफरा- तफरी मच गई। यहां पर दां छात्राएं बेहोश हो गईं। जिन्हें घर ले जाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.