Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...

सावन की मेहंदी के लिए घर पर ही ऐसे बनाएं केमिकल फ्री हिना पाउडर, बस इन 2 चीजों की पड़ेगी जरूरत

31

आजकल बाजार में मिलने वाली मेहंदी में केमिकल की मिलावट आम हो गई है. ये ना केवल स्किन एलर्जी का कारण बनती हैं, बल्कि कई बार हाथों पर लगाने पर रूखापन, एलर्जी, रेडनेस की समस्या पैदा करती है. इसी वजह से कई खास मौके पर महिलाएं अब मेहंदी लगाने से पहले कई बार सोचती हैं. सावन का महीना भी जल्द ही शुरू होने वाला है. इस महीने में महिलाएं हाथों में मेंहदी लगाना काफी पंसद करती हैं. ये सिर्फ सौंदर्य के लिए ही नहीं बल्कि इसे शुभ भी माना जाता है.

ऐसे में अगर आप भी इस सावन में अपने हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट है तो हम मेहंदी को खुद घर पर बना सकती हैं. जी हां, घर पर आप खुद से ही सिर्फ 2 चीजों से एक नेचुरल मेंहदी पाउडर तैयार कर सकती हैं. इसका रंग भी काफी गहरा आता है और हाथों पर एलर्जी का खतरा भी नहीं रहता है. तो चलिए जानते हैं कि घर पक कैसे तैयार करें केमिकल फ्री मेहंदी पाउडर.

स्टेप बाए स्टेप सीखें घर पर मेहंदी पाउडर बनाने का तरीका

स्टेप 1: पत्तियों की सफाई

सबसे पहले ताजी मेहंदी की पत्तियों को इकट्ठा करें. कोशिश करें कि पत्तियां पूरी तरह हरी और फ्रेश हों, जिनमें सूखे या सड़े हुए पत्ते न हों. अब इन पत्तियों को एक बड़े बर्तन में लेकर साफ पानी से अच्छी तरह धोएं. इस प्रोसेस को दो-तीन बार दोहराएं ताकि पत्तियों से धूल, मिट्टी, कीटाणु और किसी भी प्रकार के कीड़े-मकोड़े पूरी तरह निकल जाएं. ध्यान रखें कि पत्तियां पूरी तरह साफ हों, क्योंकि यही शुद्धता पाउडर की क्वालिटी को तय करेगी.

स्टेप 2: पत्तियों को सुखाना

धोई गई पत्तियों को अब एक सूती कपड़े पर या साफ अखबार पर फैलाएं. इन्हें सीधी धूप में बिल्कुल न सुखाएं, क्योंकि तेज धूप मेहंदी की रंगत को हल्का कर सकती है और उसकी नेचुरल खुशबू भी कम हो जाती है. पत्तियों को किसी छायादार और हवादार जगह पर रखें, जहां नमी न हो. इन्हें 3 से 4 दिनों तक छोड़ दें जब तक वे पूरी तरह से सूख न जाएं .

स्टेप 3: पीसकर पाउडर बनाएं

जब पत्तियां अच्छे से सूख जाएं, तब उन्हें मिक्सर या ग्राइंडर में डालकर बारीक पीसें. अगर आप चाहें तो इस दौरान नीम की सूखी पत्तियां भी मिलाकर पीस सकती हैं. नीम से मेहंदी को एंटी-बैक्टीरियल गुण मिलते हैं, जो स्किन और स्कैल्प के लिए फायदेमंद होते हैं. अब पीसे हुए मेहंदी पाउडर को एक महीन छलनी से छान लें ताकि पाउडर एकसार और बारीक बन जाए. अगर कुछ मोटे मोटे टुकड़े रह जाएं तो इन्हें दोबारा पीस लें.

स्टेप 4: इस तरह करें स्टोर

अब तैयार मेहंदी पाउडर को किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें, ताकि उसमें नमी न जाए और उसकी खुशबू बरकरार रहे. अगर आप इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाना चाहती हैं, तो कंटेनर में 2-3 लौंग के टुकड़े डाल दें. लौंग anti-insect होती है और लंबे समय तक पाउडर को फ्रेश बनाए रखती है. कंटेनर को किसी सूखी, ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें. इस पाउडर को 6 से 8 महीने तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.