Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

23

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया एक बार फिर राज्य के जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए फील्ड दौरे पर निकल रहे हैं। इस बार वे 9 फरवरी से 12 फरवरी तक सीमावर्ती जिलों तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का का दौरा करेंगे। उनके इस दौरे को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि ये तीनों जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गवर्नर कटारिया अपने दौरे के दौरान जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास कार्यों से जुड़े प्रोजेक्ट्स का भी जायजा लेंगे। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, नशा तस्करी और अन्य चुनौतियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी गवर्नर कटारिया राज्य के कई जिलों का दौरा कर चुके हैं और प्रशासन को बेहतर कामकाज के निर्देश देते रहे हैं। वहीं उक्त जिलों में उनके इस प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.