Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...

Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें सुनकर बचाई गई जान

27

जीरकपुर: इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ढकौली इलाके की अजीत एन्क्लेव कॉलोनी में सुबह एक 13 साल के लड़के पर आवारा कुत्ते के हमले ने एक बार फिर शहर में कुत्तों के काटने की बढ़ती समस्या को सामने ला दिया है। सुबह करीब 9 बजे हुई इस घटना में लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए पंचकूला सेक्टर-6 के एक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने लड़के को रेबीज का टीका लगाकर घर भेज दिया। पीड़ित अजीत एन्क्लेव निवासी तेजस मिश्रा ने बताया कि वह सुबह किसी जरूरी काम से घर से निकल रहा था। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्ते ने उस पर झपट्टा मारा और उसके बाएं पैर पर काट लिया।

कुत्ता इतना खूंखार था कि पड़ोसियों की मदद से उसे बड़ी मुश्किल से कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया जा सका, नहीं तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। घटना के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। शहर के लोगों का कहना है कि अजीत एन्क्लेव समेत ढकौली इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ये कुत्ते सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और शाम को आने-जाने वालों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं।

लोगों के मुताबिक, ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, जीरकपुर के ढकौली अस्पताल में हर दिन कुत्तों के काटने के औसतन करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हो रहे हैं। लगातार सामने आ रहे ये मामले शहर के गंभीर हालात को साफ दिखाते हैं और आवारा कुत्तों की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.