Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नलखेड़ा मां बगलामुखी के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र, म. प्र. मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रत... आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने उत्साह से निकाली तिरंगा यात्रा नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश...

खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी खेल; एक की मौत

20

यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में 1 फरवरी को सरवट फाटक के पास एक नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. मृतक की पहचान पुरकाजी क्षेत्र के हरिनगर निवासी संजीव उर्फ जीवन के रूप में हुई. एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार टीमों का गठन किया, जिसके बाद जो सच सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया.

पुलिस जांच में सामने आया कि संजीव के सोनिया नाम की महिला से पिछले 12 वर्षों से प्रेम संबंध थे. सोनिया का अक्सर संजीव के गांव आना-जाना लगा रहता था. इसी बीच सोनिया की नजदीकियां सादिक नाम के युवक से बढ़ गईं. संजीव को यह नया रिश्ता मंजूर नहीं था और वह सोनिया को छोड़ने को तैयार नहीं था, जबकि सादिक को संजीव का दखल पसंद नहीं आ रहा था.

हत्या की खौफनाक साजिश

सादिक और सोनिया ने मिलकर संजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. साजिश के तहत, सादिक ने सोनिया को सरवट इलाके में एक किराए का कमरा दिलवाया. 31 जनवरी को सोनिया ने संजीव को मिलने के बहाने वहां बुलाया. संजीव अपने दोस्त दीपक के साथ आया था, लेकिन सोनिया उसे अकेले कमरे के अंदर ले गई.

संबंध बनाते समय हत्या की

पुलिस के अनुसार, जब सोनिया और संजीव कमरे के भीतर शारीरिक संबंध बना रहे थे, तभी सादिक वहां पहुंच गया. उसने अचानक संजीव के गले में रस्सी डाल दी और गला घोंटने लगा. संजीव ने खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर चलाए, लेकिन सोनिया ने संजीव के हाथ मजबूती से पकड़ लिए ताकि वह विरोध न कर सके. दम घुटने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद दोनों ने शव को चादर में लपेटकर पास के नाले में फेंक दिया और फरार हो गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.