Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

धनबाद में अमृत भारत एक्सप्रेस का ग्रैंड वेलकम! ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों में भारी उत्साह

22

धनबाद: हावड़ा आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस रविवार रात धनबाद जंक्शन पहुंची. इस दौरान ट्रेन के पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया. सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा और डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने पुष्प के साथ ट्रेन का स्वागत किया. उसके बाद सभी ने हरी झंडी दिखाकर स्टेशन से ट्रेन को रवाना किया. इस दौरान स्टेशन पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ट्रेन के इंजन पर चढ़े सांसद ढुल्लू महतो

ट्रेन के स्वागत को लेकर रेलवे की तरफ से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी. जब ट्रेन, धनबाद जंक्शन पर पहुंची तो सांसद ढुल्लू महतो ट्रेन के इंजन पर सवार हो गए लेकिन विधायक राज सिन्हा ट्रेन के इंजन तक नहीं पहुंच सके. धनबाद में रात 8:55 मिनट पर अमृत भारत ट्रेन के पहुंचने का समय था लेकिन यह देर से पहुंची.

सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया

इस बीच सांसद ढुल्लू महतो ने बताया कि अब धनबाद में सिर्फ उपलब्धि ही दिखाई देगी. पीएम मोदी, धनबाद ही नहीं बल्कि पूरे देश में हर क्षेत्र के विकास की ओर अग्रसर हैं. ट्रेन के परिचालन को लेकर बीजेपी सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि धनबाद वासियों का जो सपना था, उसे पूरा किया जा रहा है. आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन, फिलहाल सप्ताह में एक दिन चलेगी लेकिन आने वाले दिनों में यह रेगुलर चलेगी. इसके साथ ही सांसद ने बताया कि गंगा दामोदर को बक्सर तक चलाने के लिए रेल मंत्री से बातचीत हुई है लेकिन यह रूट अलग हो जाता है लेकिन रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि धनबाद से बक्सर के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाएगी.

पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड के यात्रियों को भी मिलेगा ट्रेन का लाभ

बता दें कि हावड़ा आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लाभ पश्चिम बंगाल के साथ साथ झारखंड वासियों को भी मिलेगा. दरअसल, पीएम मोदी ने एक साथ तीन नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इनमें से एक ट्रेन धनबाद होकर चलेगी. हावड़ा से आनंद विहार चलने वाली ट्रेन का लाभ धनबाद वासियों को मिलेगा. धनबाद वासियों को दिल्ली के लिए अब एक और ट्रेन की सौगात मिली है. यह ट्रेन 22 जनवरी से साप्ताहिक चलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.