Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत...

ऑपरेशन सिंदूर: मंदिरों में हवन-पूजन, मस्जिदों में अजान के साथ आई ये आवाज; अब क्या करेगा पाकिस्तान?

28

पहलगाम में टेरर अटैक के बाद भारत सरकार का ऑपरेशन सिंदूर जारी है. एक तरफ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा, वहीं दूसरी ओर भारीय सेना उसे करारा जवाब दे रही है. इसी क्रम में पूरा देश एकजुट होकर सेना को समर्थन कर रहा है. देश भर के मंदिरों में भारतीय सेना की सफलता के लिए हवन यज्ञ और पूजा आदि हो रहा है. वहीं शुक्रवार को देश भर के मस्जिदों से भी सेना के समर्थन में आवाज उठी है. अजान के साथ लगभग सभी मस्जिदों से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे हैं.

जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के यूपी के बलिया, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और मथुरा आदि के सभी बड़े मंदिरों में हवन किया गया. इसी प्रकार राजस्थान के दर्जनों मंदिरों में रणचंडी यज्ञ एवं अन्य तरह की पूजा हुई है. यही स्थिति बिहार और झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के मंदिरों में भी देखी गई. नागरिकों ने विधि विधान से हवन-यज्ञ और पूजन कर भगवान से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कामना की है. पूजन के बाद लोगों ने सार्वजनिक तौर पर प्रसाद वितरण किया है.

मस्जिदों में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

दूसरी ओर, ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद शुक्रवार को पहली बार जुमे की नमाज हुई. इसके लिए देश भर के मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे. इस दौरान लगभग सभी मस्जिदों में पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे. नमाज के बाद सभी लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान के खात्मे की दुआ की. उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद से लेकर मुरादाबाद, रामपुर, मऊ, देवरिया, मेरठ, मुजफ्फरनगर की मस्जिदों में पाकिस्तान के संपूर्ण विनाश की दुआ की गई है.

मस्जिदों से जारी हुए सार्वजनिक संदेश

इसी प्रकार, बिहार में पूर्णिया, पटना, छपरा और सीवान की मस्जिदों में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए दुआ की गई. इस दौरान तमाम मस्जिदों के इमाम ने सार्वजनिक संदेश जारी करते हुए हिंदुस्तान में सभी धर्मों के लोग मिल जुल कर रहते हैं. यहां ना तो किसी तरह के आतंकी घटना को बर्दाश्त किया जाएगा और ना ही पाकिस्तान जैसे आतंकवाद को समर्थन करने वाले देश को ही अहमियत दी जा सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.