Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DSPMU 3rd Convocation Ranchi: डीएसपीएमयू का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न; 142 मेधावियों को मिला गोल्... Jharkhand Palamu Crime & News: पतरिया खुर्द हादसे के 36 घंटे बाद पहुंची NDRF; 10 वर्षीय हेमंत की तला... Hemant Soren ED News Ranchi: बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी! ED कोर्ट ने दी 30 सि... Koderma Railway News: कोडरमा स्टेशन पर बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग; मची अफरा-तफरी... Ranchi Naxal News: 1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर... Jharkhand Health & Medical News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ा मान; डॉ. भारती कश्यप ने... Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ... Ludhiana Crime News: पुलिस की वर्दी पहन खाली प्लॉट में चिट्टा पी रहे थे 3 युवक; निहंग सिंहों ने खंभे...

रांची से लापता कन्हैया कुमार कोडरमा में मिले! 22 नवंबर से था गुमशुदा, सकुशल बरामदगी के बाद परिवार ने ली राहत की सांस

26

कोडरमा: जिला की चंदवारा पुलिस ने 61 दिनों से लापता एक 12 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 12 साल का कन्हैया कुमार 22 नवंबर की शाम रांची के ओरमांझी से लापता हो गया था. थाना में परिजनों द्वारा केस करने के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी.

लापता कन्हैया कुमार की बरामदगी को लेकर रांची पुलिस द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया. जहां एसआईटी के द्वारा बच्चे की तस्वीर राज्य के सभी थानों को भेज दी गई थी. साथ ही देश भर के 7 राज्यों में उसकी बरामदगी के लिए छापेमारी भी की जा रही थी. इसी दौरान कोडरमा के चंदवारा थाना पुलिस को थाना क्षेत्र के उरवां से एक गुमशुदा बच्चे की जानकारी मिली.

जिसके बाद चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार उरवां गांव पहुंचे और बच्चे को सकुशल बरामद किया और बच्चे की एक तस्वीर कोडरमा के पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह को भेजा. जिसके बाद एसपी अनुदीप सिंह ने बरामद बच्चे की तस्वीर को रांची के एसएसपी राकेश रंजन को भेजी और इससे संबंधित जानकारी ली. जिसमें यह बात सामने आई कि बच्चा रांची के ओरमंसाझी से लापता कन्हैया कुमार है

इस बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद रांची पुलिस कोडरमा के लिए निकल चुकी है. इस कार्रवाई को लेक चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि कन्हैया कुमार को फिलहाल चंदवारा थाना में ही रखा गया है. रांची पुलिस के पदाधिकारियों के आने के बाद बच्चे को उनके सुपूर्द किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.