Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग...

बिहार में चुनावी हार के बाद ‘जन सुराज’ को झटका: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर से तोड़ा नाता

32

बिहार विधानसभा चुनाव में कई सिंगर और एक्टर- एक्ट्रेस ने चुनाव लड़ा था. हालांकि इस चुनाव में कुछ ही लोगों को सफलता मिल पाई. यही वजह है कि कई लोगों ने राजनीति से तौबा कर लिया है. पहले खेसारी लाल और अब जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रहे रितेश पांडे ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस बात की जानकारी खुद रितेश ने सोशल मीडिया पर दी है. रितेश पांडे को चुनाव में महज 10294 वोट मिले थे. इसके साथ ही वे चौथे नंबर पर आए थे.

रितेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया,परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्यों की मैंने अपना काम ईमानदारी से किया.

राजनीतिक दल का सदस्य रहकर काम करना मुश्किल

रितेश ने आगे लिखा कि खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है, जिससे आप लोगों ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान दे कर यहां तक पहुंचाया और इसमें किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है. इस लिए आज मैं जन स्वराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है. उम्मीद है आप लोग समझेंगे.

चुनाव में मिले थे 10 हजार वोट

रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के न सिर्फ मशहूर सिंगर हैं बल्कि वो एक्टर भी हैं. उन्होंने बिहार चुनाव से पहले ही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ज्वाइन की थी. इसी पार्टी के टिकट पर उन्होंने करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि न तो बिहार में पार्टी को कोई सफलता मिली और नहीं रितेश पांडे को कोई सफलता मिली थी. वे महज 10 हजार वोट ही हासिल कर पाए थे.

रितेश ने छोड़ा जनसुराज का साथ

महज 10 हजार वोट मिलने की उम्मीद खुद रितेश को भी नहीं थे . यही वजह है कि अब उन्होंने जन सुराज से बाहर होने का फैसला किया है. रितेश ने अभी तय यह साफ नहीं किया कि वे आगे राजनीति करेंगे या नहीं. अगर करेंगे तो किस पार्टी से करेंगे. वे जनसुराज से पहले बीजेपी से टिकट की आस लगाए हुए थे.

वो कई मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी संग अपने हुनर का जादू बिखेरा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.