Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

चंबल नदी में मिला युवक का शव, ब्रिज से लगा दी थी छलांग

35

नागदा जंक्शन। तीन दिन पूर्व चंबल ब्रिज से नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव सोमवार को चंबल नदी से मिला। मृतक के जेब से पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिलने से पहचान नहीं हो पाई है। उसके शर्ट, पेंट पर इंगोरिया के टेलर का लेबल लगा हुआ है। वहां के थाना सहित आसपास के थाना क्षेत्र को सूचना दे दी गई है।

युवक ने ब्रिज से लगा दी थी छलांग

तीन दिन पूर्व स्टेट हाइवे 17 पर चंबल नदी पर बने बड़े ब्रिज से एक युवक ने ब्रिज से नदी में छलांग लगाई थी। उसे बचाने का प्रयास किया पर बच नहीं पाया था। सोमवार को उसका शव पानी के ऊपर आ गया।

पहचान का दस्‍तावेज नहीं मिला

शव को नदी से निकालकर उसके जेब की तलाशी लेने पर कोई भी पहचान का दस्तावेज नहीं मिलने से पहचान नहीं हो पाई। शव को शासकीय अस्पताल के पीएम रूम में रखा गया है।

आसपास के थानों को दी सूचना

मंगलवार की शाम तक पहचान नहीं हुई तो शव को दफनाया जाएगा। थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया ने बताया कि इंगोरिया थाना सहित आसपास के क्षेत्र के थानों में सूचना दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.