Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य...

करवा चौथ पर किसी को भी न दें ये चीजें, वरना बढ़ जाती है जीवन की परेशानियां

47

इंदौर।  करवा चौथ का व्रत हर शादीशुदा महिला के लिए खास होता है। इस साल यह पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत के लिए कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन सभी व्रती स्त्रियों को करना चाहिए। ऐसे में हर व्रत रखने वाली महिला को इन नियमों को जानकर ही व्रत शुरू करना चाहिए। आइए, व्रत के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

भूलकर भी न दान करें ये वस्तुएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दौरान महिलाओं को सुहाग का सामान दान नहीं करना चाहिए। इससे आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासकर वो चीजें जो सुहाग का प्रतीक मानी जाती हैं जैसे चूड़ियां, बिंदी, सिन्दूर, मेहंदी, मंगलसूत्र, बिछिया, आलता आदि। व्रत खोलने के बाद या अगले दिन आप अपनी सास को सुहाग की सामग्री दे सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी।

इन चीजों का न करें उपयोग

ऐसा भी कहा जाता है कि व्रत के दौरान काली और सफेद चीजें पहनने से बचना चाहिए। व्रत के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। साथ ही भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका प्रभाव आपकी निजी जिंदगी पर पड़ता है।

सोलह श्रृंगार का महत्व

करवा चौथ के दौरान व्रत करने वालों को सरगी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा इस शुभ दिन पर सोलह श्रृंगार करके शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। बस ये छोटी-छोटी बातें आपके व्रत को पूरा कर देती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.