Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है गदर 2 जानें कब स्ट्रीम होगी फिल्म

25

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। वहीं, अब फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही तारा और सकीना की जोड़ी ओटीटी पर नजर आने वाली है। थिएटर्स के बाद अब ‘गदर 2’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। गदर का क्रेज इतना है कि लोग ट्रैक्टर की सवारी कर थिएटर्स पहुंचे हैं। दिन पर दिन दर्शकों का ‘गदर 2’ को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।

इस दिन ओटीटी पर स्ट्रीम होगी फिल्म

सनी देओल की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है। ऐसे में गदर 2 के मेकर्स फिल्म को अभी ओटीटी पर रिलीज करने की सोच भी नहीं रहे हैं। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, ‘गदर 2’ मेकर्स दिवाली पर फैंस को तोहफा देने वाले हैं। दिवाली के आसपास ओटीटी पर ‘गदर 2’ को स्ट्रीम किया जाएगा। ‘गदर 2’ के को-प्रोड्यूसर ने कहा कि फिल्म को ओटीटी पर आने में अभी कम से कम 2 महीनों का समय लगेगा। मेकर्स ने अभी इस बारे में कुछ तय नहीं किया है।

हिट फिल्मों को भी छोड़ा पीछे

‘गदर 2’ के बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 11 दिनों में लगभग 487 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और आज ही ये फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने हाल ही में जिस फिल्म को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में धूल चटाई है, वह है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जिसका कलेक्शन वर्ल्डवाइड 300 करोड़ तक पहुंचा है। दुनियाभर में कमाई के मामले में आदिपुरुष से लेकर भोला, शहजादा और सेल्फी जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.