Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक... Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा...

एक साथ दो फिल्में प्रमोट करने की निंजा टेक्निक कोई कार्तिक आर्यन से सीखे, सामने आया ऐसा वीडियो

43

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस साल दो बड़ी फिल्में लेकर आने वाले हैं. पहली फिल्म है ‘चंदू चैंपियन’ और दूसरी है ‘भूल भुलैया 3’. इन दोनों फिल्में का उनके तमाम फैन्स को इंतजार है. कुछ समय पहले ही ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया. उसके बाद इस फिल्म से ‘सत्यानास’ के नाम से एक गाना भी रिलीज हुआ. अब उसी गाने पर कार्तिक मस्ती करते नजर आए हैं.

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कार्तिक ‘भूल भुलैया 3’ वाले रूह बाबा के गेटअप में नजर आ रहे हैं. उनके साथ इस वीडियो में राजपाल यादव भी दिख रहे हैं. वो छोटे पंडित के लुक में नजर आ रहे हैं. दोनों वीडियो में ‘सत्यानास’ गाने का स्टेप करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “रूह बाबा और छोटा पंडित ने भी कर दिया #Satyanaas #ChanduChampionxBhoolBhulaiyaa3”

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक साथ इन दोनों फिल्मों को प्रमोट करने का कार्तिक का तरीका लोगों को पसंद आ रहा है. अगर बात दोनों फिल्मों की करें तो ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को रिलीज होने वाली है. ये एक स्पोर्ड्स ड्रामा बायोपिक फिल्म है, जोकि साल 1972 के पैरालंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले मुरलीकांत पेटकर पर बेस्ड है. उनकी दूसरी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ है, जो इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है.

भूल भुलैया 3 में ये सितारे भी हैं

कार्तिक और राजपाल यादव के अलावा ‘भूल भुलैया 3’ में और भी कई सितारे नजर आने वाले हैं. कार्तिक के अपोजिट इसमें तृप्ति डिमरी हैं. वहीं माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ‘भूल भुलैया’ के पिछले पार्ट ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था. वर्ल्डवाइड 265 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब उसी तरह की उम्मीद तीसरे पार्ट से भी है. देखना होगा कि इस फिल्म के जरिए वो कैसा परफॉर्म करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.