Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

सतना में कार-बाइक भिड़ंत: सब्जी विक्रेता की मौके पर मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

62

सतना। मध्य प्रदेश के सतना ज़िले के सभापुर थाना अंतर्गत पडुहार मोड़ पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक के आमने-सामने टकराने से 45 वर्षीय सब्जी विक्रेता वेदांती कुशवाहा की मौके पर ही जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, सेमरिया थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के निवासी वेदांती सुबह करीब 10 बजे सब्जी लेकर बाइक से बिरसिंहपुर जा रहे थे। पडुहार मोड़ पर सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार रीवा जिले के बेलहाई थाना क्षेत्र की है। मृतक रोजाना बिरसिंहपुर में सब्जी बेचने आते थे। फिलहाल पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.