Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

सेंट्रल जेल फरीदकोट में सरप्राइज चेकिंग, मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला जारी

46

फरीदकोट: सेंट्रल जेल फरीदकोट में मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला जारी है। इस बारे में जेल प्रशासन फरीदकोट के सहायक सुपरिंटेंडेंट करमजीत सिंह भुल्लर ने सिटी थाना पुलिस को लिखकर कार्रवाई के लिए भेजा है। जेल प्रशासन के मुताबिक जब जेल गार्ड्स ने जेल के अलग-अलग बैरक और ब्लॉक की सरप्राइज चेकिंग की, तो इस दौरान चार हवालातियों और एक कैदी से 5 मोबाइल फोन बरामद हुए।

जानकारी के अनुसार इस संबंध में सहायक थानेदार गुरपाल सिंह की तरफ से पुलिस स्टेशन सिटी थाना फरीदकोट में हवालाती मनप्रीत सिंह निवासी मोगा जिला, हवालाती बबलू निवासी फरीदकोट जिला, हवालाती गुरदित सिंह निवासी मोगा जिला, हवालाती प्रभजीत सिंह निवासी तरनतारन जिला और कैदी हरप्रीत सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब जिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.