Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ड्यूटी के दौरान ASI की दर्दनाक मौ/त, CCTV में कैद हुई घटना

25

रूपनगर : घनौली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पंजाब पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एएसआई सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।  जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दोपहर करीब 11:55 बजे घनौली चौक के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक एएसआई की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। वे नंगल क्षेत्र के गांव बरारी के निवासी थे और ड्यूटी के तहत विभिन्न इलाकों में समन नोटिस तामील करवाने गए हुए थे। इस संबंध में राजपाल, उप पुलिस अधीक्षक (DSP) ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। चालक ने न तो वाहन रोका और न ही घायल एएसआई को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। घटना की सीसीटीवी/वीडियो फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है।

डी.एस.पी. राज पाल ने बताया कि फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में थाना घनौली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मृतक एएसआई अश्वनी कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.