Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

घर बैठे ऑनलाइन ऐसे डाउनलोड करें Voter ID Card, ये है प्रोसेस

34

नवंबर 2025 में बिहार चुनाव (Bihar Election 2025) होने की उम्मीद है, चुनाव से पहले अगर आप भी घर बैठे वोटर आईडी कार्ड की डिजिटल कॉपी को डाउनलोड करना चाहते हैं लेकिन आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर किस तरह से आप वोटर आईडी डाउनलोड कर सकते हैं? तो परेशान होने की जरूरत नहीं.

हम आज आपको कुछ आसान स्टेप्स में वोटर आईडी को डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस समझाने वाले हैं लेकिन प्रोसेस शुरू करने से पहले आपके पास वो रजिस्टर मोबाइल नंबर होना चाहिए जो वोटर आईडी से लिंक है और दूसरा आपके पास वोटर आईडी (EPIC Number) होना चाहिए.

अगर आपके पास ये दो चीजें नहीं हैं तो आपका काम नहीं अटक जाएगा और आप वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. रजिस्टर मोबाइल नंबर इसलिए चाहिए क्योंकि लास्ट स्टेप पर डाउनलोड से ठीक एक स्टेप पहले ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा.

Voter ID Card Online Download: समझें प्रोसेस

सबसे पहले आपको नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको साइट के होमपेज पर राइट साइड में E-EPIC Download ऑप्शन नजर आएगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करें.

जैसे ही आप डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपसे लॉग-इन करने के लिए कहा जाएगा. यहां आपको वो नंबर डालना होगा जो वोटर आईडी कार्ड से लिंक है. नंबर डालें और फिर ओटीपी के जरिए अकाउंट लॉग-इन करें.

अकाउंट लॉग-इन होने के बाद वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड के लिए आपको दो ऑप्शन मिलेंगे, पहला EPIC Number और दूसरा रेफरेंस नंबर. आप किसी भी एक तरीके के जरिए वोटर आईडी डाउनलोड कर सकते हैं, हमने वोटर आईडी कार्ड नंबर के जरिए डाउनलोड करने का प्रोसेस चुना.

हमने वोटर आईडी कार्ड नंबर डाला और फिर अपना राज्य चुनने के बाद सर्च बटन पर टैप किया, सर्च बटन पर टैप करते ही डिटेल्स खुलकर सामने आ गई. इसके बाद नीचे की ओर सेंड ओटीपी ऑप्शन नजर आएगा, इस ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे डालने के बाद आपका वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा और आपको वोटर आईडी डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.