Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर...

अमृतसर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग घायल

31

अमृतसर : अमृतसर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। शहर के टाली वाला चौक के पास स्थित गली नंबर 9 में दोपहर करीब 1 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे में इमारत की तीन मंजिलें पूरी तरह से ढह गईं, जबकि मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है। घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह इमारत निर्माणाधीन थी और उसमें काम चल रहा था। अचानक हुए इस हादसे के कारण आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। जैसे ही इमारत गिरने की आवाज आई, धूल का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत के गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास की दुकानों में बैठे लोग घबराकर बाहर निकल आए। कई दुकानदारों ने बताया कि हादसे के वक्त इमारत में कुछ लोग मौजूद थे, जिससे मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.