Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

खौफनाक रील्स का असर! ब्लैकमेलिंग से तंग साली ने Social Media से सीखा कत्ल का तरीका, ₹50,000 में सुपारी देकर जीजा की हत्या

38

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने ही जीजा की हत्या करवा दी. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी साली निधि साहू, उसके साथी साहिल पटेल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि निधि ने अपने जीजा के मर्डर के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी. साथ ही सोशल मीडिया पर जाकर सर्च करके हत्या काे तरीका सीखा था.

35 वर्षीय सृजन साहू 25 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था. अगले दिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगवानी थाने में दर्ज की गई. पुलिस को जलशा होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अहम सुराग मिला, जिसमें सृजन अपनी साली निधि के साथ जाता दिखाई दिया. इसके बाद वह कभी वापस नहीं लौटा. मोबाइल की अंतिम लोकेशन मंगवानी के जंगल में मिली, जिसके बाद पुलिस ने निधि को हिरासत में लिया.

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपराध कबूल कर लिया

पूछताछ के दौरान निधि ने अपराध कबूल कर लिया. उसने बताया कि सृजन के साथ उसका डेढ़ साल पुराना अवैध संबंध था. लेकिन जब सृजन की शादी उसकी चचेरी बहन से हुई, तब भी वह निधि से संपर्क बनाए रखना चाहता था. बाद में निधि की भी शादी छह महीने पहले हो चुकी थी, बावजूद इसके सृजन उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. वह निधि के पुराने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता था.

इन्हीं धमकियों से तंग आकर निधि ने सृजन को रास्ते से हटाने का फैसला किया. उसने सोशल मीडिया और इंटरनेट पर मर्डर से जुड़ी रील्स और वीडियो देखकर हत्या का तरीका सीखा. इसके बाद उसने अपने परिचित साहिल पटेल को 50 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी, जिसमें से 20 हजार रुपये एडवांस दे दिए.

25 अक्टूबर को निधि ने सृजन को घूमने के बहाने बुलाया. कार में निधि, साहिल और एक नाबालिग युवक साथ थे. कार सृजन चला रहा था. रास्ते में मंगवानी के जंगल पहुंचते ही निधि ने पीछे से चाकू निकालकर सृजन की गर्दन पर तीन वार किए. इसके बाद साहिल ने भी चाकू से हमला किया. सृजन की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को जंगल में पत्थरों के नीचे दबा दिया और वहां से फरार हो गए.

कच्चे रास्ते से पुलिस ने शव किया था बरामद

रातभर चली पुलिस की तलाश के बाद NH-44 से डायवर्ट एक कच्चे रास्ते पर सृजन का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. जांच में सामने आया कि सुपारी किलिंग में शामिल नाबालिग युवक पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज था और वह शौक पूरे करने के लिए पैसों की तलाश में था.

एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने बताया कि निधि ने हत्या की पूरी योजना खुद बनाई थी और सोशल मीडिया से प्रेरित होकर यह वारदात की. पुलिस ने निधि साहू और साहिल पटेल को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह में रखा गया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.