Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

रतलाम में सिर तन से जुदा का नारा लगाने वालों पर एफआइआर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली युवती गिरफ्तार

50

रतलाम। रतलाम पुलिस ने बुधवार रात चौकी के सामने प्रदर्शन कर सिर तन से जुदा के नारे लगाने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। वीडियो व फोटो ग्राफ के माध्यम से आरोपितों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।

रतलाम में इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद विवाद

उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त को एक युवती ने इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसकी खबर फैलने से मुस्लिम समाज के लोगों में रोष फेल गया था। बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग बुधवार रात करीब 10 बजे हाट रोड़ स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचे और एफआइआर दर्ज करने की मांग की थी। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पोस्ट करने वाली लड़की को गिरफ्तार करने तथा उसका मकान तोड़ने की मांग को लेकर चौकी का घेराव कर दिया। वहां जमा भीड़ सिर तन से जुदा के नारे लगाने लगी।

सड़क पर बैठकर सिर तन से जुदा के नारे लगाने लगे

लोगों की मांग थी कि जिसने आपत्तिजनक पोस्ट की है उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जा रही है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच कुछ युवकों ने वहां सर तन से जुदा के नारे लगाना शुरू कर दिए थे तथा सड़क पर बैठकर धरना देखते हुए जाम लगा दिया था।

देर रात करीब 12 बजे खत्म हुआ प्रदर्शन

रतलाम शहर काजी अहमद अली, समाजसेवी इमरान खोकर, पार्षद वसीम अली आदि ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वो धरना देकर नारेबाजी करते रहे। रात करीब 12:15 बजे इमरान खोखर ने एफआईआर कापी दिखाते हुए उसे पढ़कर सुनाया इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

एसपी बोले- प्रदर्शन करने वालों पर होगी कार्रवाई

रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.