Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उज्जैन में बवाल: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, मोबाइल चेक किया तो उड़ ... हैरान करने वाली रिपोर्ट: जिस राज्य में 'आनंद विभाग' है, वहां हर दिन 42 लोग क्यों चुन रहे हैं मौत? जा... अजब-गजब चोरी: नीमच के 'लाडले' ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची... Cyber Fraud: एक छोटी सी गलती और बैंक अकाउंट साफ! ऑनलाइन बांसुरी मंगाना रिटायर्ड शिक्षक को पड़ा भारी,... लाखों में कमाई! 3 मास्टर्स डिग्री वाले युवक ने शहर छोड़ जंगल में शुरू की हाईटेक फार्मिंग, जानिए कैसे... MP विधानसभा में भारी हंगामा: कैलाश विजयवर्गीय और उमंग सिंघार में तू-तू मैं-मैं, 'औकात' तक पहुंची बात... रूह कंपाने वाली वारदात: नौकरी नहीं मिली तो 12वीं के टॉपर ने कर दी माता-पिता और भाई की हत्या, रातभर न... इंदौर के MY अस्पताल का बुरा हाल! मरीजों की OPD में बिल्ली ने दिया 3 बच्चों को जन्म, डीन का जवाब सुन ... T20 World Cup 2026: भारत नहीं खेलेगा सेमीफाइनल! पाकिस्तानी दिग्गज के इस दावे से क्रिकेट जगत में मचा ... Toxic Teaser: 'इस बार जंग अलग है…' KGF स्टार यश की 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज, विलेन को देख उड़ जाएंगे ...

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी: शुभमन गिल ने चोट को दी मात, वनडे सीरीज से पहले इन 2 मैचों में दिखाएंगे दम

7

शनिवार 3 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना है. इस सीरीज के साथ ही टीम के नए-नए कप्तान शुभमन गिल की वापसी होगी. गिल चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे. वहीं टी20 सीरीज में उनकी वापसी हुई थी लेकिन फिर से चोट के कारण आखिरी 2 मैच से बाहर हो गए थे. अब फिर से पूरी तरह फिट होकर वो इस सीरीज में लौटेंगे. मगर इस वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी से एक्शन में लौटेंगे और लगातार 2 मैच खेलते नजर आएंगे.

इन 2 मुकाबलों में खेलेंगे शुभमन गिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों की ही तरह शुभमन गिल भी विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम पंजाब की ओर से मैदान पर उतरेंगे. भारत-न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैच की वनडे सीरीज शुरू होगी. इससे पहले ही गिल पंजाब की ओर से 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेलेंगे. पंजाब को ग्रुप स्टेज के अपने अगले तीन मैच 3, 6 और 8 जनवरी को खेलने हैं, जिनमें से गिल शुरुआती 2 मुकाबलों में उतरेंगे.

टी20 सीरीज के दौरान पैर पर लगी चोट से उबरने के बाद गिल पिछले कुछ वक्त से ही अपने घर और पंजाब की टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं. वो शनिवार 3 जनवरी को सिक्किम के खिलाफ मुकाबले से वापसी कर सकते हैं. इसके बाद 6 जनवरी को वो अगले मैच में गोवा के खिलाफ उतर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनडे सीरीज के लिए 7 जनवरी से टीम इंडिया एक साथ इकट्ठा होगी, जिसके चलते गिल तीसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे. पंजाब के ये दोनों ही मुकाबले जयपुर में खेले जाएंगे.

अर्शदीप सिंह भी उतरेंगे मैदान में

वैसे सिर्फ शुभमन गिल ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया और पंजाब के उनके साथी अर्शदीप सिंह के भी इन दोनों ही मुकाबलों में मैदान पर उतरने की संभावना है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के भी वनडे सीरीज के लिए चुने जाने की संभावना है. हालांकि, वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का भी हिस्सा हैं. ऐसे में क्या सेलेक्टर्स उन्हें वनडे सीरीज से रेस्ट देना चाहेंगे, ये देखने लायक होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.