Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

जालंधर देहात में बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के गहने व नकदी गायब

26

जालंधर: जालंधर देहात पुलिस नव वर्ष से पहले कई चौकों पर एल्कोहल मीटर लेकर नाकाबंदी पर चुस्त दिख रही थी तथा हर आने-जाने वाले की जांच तथा शराब के चालान काटने को लेकर एल्कोहल मीटर लिए कई नाकों पर चुस्त दिखाई दे रहे थे। थाना लांबड़ा के एक गांव में चोर घर को निशाना बनाते हुए सोने के गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।

जानकारी देते पीड़ित अमृत सिंह निवासी गांव भगवानपुर ने बताया कि साल के आखिरी दिन वह अपने घर को ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गए हुए थे तथा जब वह तड़कसार घर पहुंचे तो घर की हालत देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि घर के दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। अमृत ने बताया कि चोरों ने घर में से लगभग अढ़ाई किलो सोने के गहने, करीब 80,000 की नकदी, 2 महंगी कंपनी के बैग, 2 मोबाइल व 2 कीमती घड़ियां चोरी कर लीं तथा फरार हो गए। इसकी शिकायत थाना लांबड़ा की पुलिस को दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.