Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हरियाणा: सीएम विंडो के 5 नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस… जानिए वजह

19

चंडीगढ़:  हरियाणा सरकार ने सीएम विंडो की समीक्षा बैठक के दौरान 5 नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अलग-अलग विभागों से जुड़े लापरवाही के मामलों पर जवाब मांगा गया है।

मौलिक शिक्षा विभाग पंचकूला के नोडल अधिकारी के बैठक में अनुपस्थिति रहने, स्कूल शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी की ओर से एक्शन टेकन रिपोर्ट समय पर सीएमओ में न भेजने व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड नरवाना के सचिव की ओर से मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर डाटा सत्यापन के विना जारी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कैथल जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से गलत खाते में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का भुगतान करने, अतिरिक्त उपायुक्त,करनाल (क्रीड अधिकारी) की ओर से प्रार्थी की आय, बैंक खाता और दिव्यांगता के आंकड़े सत्यापित किए बिना गलत रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.