Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Harivansh Rai Bachchan Memorial Trust: अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 15 करोड़ की जमीन, श्रद्धालु... PM Narendra Modi 76th Birthday: 76 साल के हुए पीएम मोदी, अगले महीने सार्वजनिक जीवन के पूरे होंगे 25 ... Import Duty on Edible Oil: भारत में घट सकती है खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, बढ़ती महंगाई से मिलेगी राह... iPhone 18 Pro Price and Production: भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का उत्पादन शुरू, जानिए क्या... Lord Ganesha Original Head Mystery: पाताल भुवनेश्वर गुफा से जुड़ा है गणेश जी का सिर, ब्रह्मकमल से जु... What is Runkation: रनिंग और ट्रैवल का अनूठा मेल, मैराथन के शौकीनों के लिए बेहद खास है यह नया हॉलिडे ... Gopal Kanda News: ईडी की रडार पर आए गोपाल कांडा, PMLA के तहत गुरुग्राम में ठिकानों पर हुई बड़ी कार्र... Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा... Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात Delhi DTC Bus Strike Update: डीटीसी चालकों की हड़ताल का तीसरा दिन, 5000 से अधिक बसें ठप होने से आम ज...

ट्रक ने 15 गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत… हादसे के बाद इंदौर में तनाव

36

इंदौर के एयरपोर्ट रोड सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसके बाद लोगों ने बवाल काट दिया. दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने 15 से 20 गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ियों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान घायलों में एक की मौत हो गई. वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर ही ट्रक को आग के हवाले कर दिया और जमकर हंगामा काटा. हादसा और आगजनी की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ट्रक में लगी आग को बुझाने में जुट गई. घटनास्थल पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं.

हादसा देख सहम गए लोग

शाम के समय एयरपोर्ट रोड पर काफी भीड़-भाड़ थी. इसी दौरान एक ट्रक काफी तेज रफ्तार में आया और सड़क पर चल रहीं करीब 15 से 20 गाड़ियों को टक्कर मारता निकल गया. अचानक हुए इस हादसे को देख लोग सहम गए. सड़क पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सड़क पर घायल पड़े लोगों को अस्पताल पहुंचाया. अस्तपाल में इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया. वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही हंगामा करना शुरू कर दिया.

ट्रक को आग के हवाले किया

यही नहीं गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. बीच मार्केट सड़क पर ट्रक धू-धूकर जलने लगा. पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही एक फायर टैंकर घटनास्थल पर पहुंच गया और आग बुझाने लगा.

इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा हंगामा कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए. हालांकि अभी भी मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. हादसे के बाद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है. लोग ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.