Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

“निशांत कुमार लाओ, जेडीयू बचाओ!” भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता, सीएम के बेटे को राजनीति में उतारने की जिद

21

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है. जेडीयू के कई नेता चाहते हैं कि निशांत अब सक्रिय रूप से राजनीति में आएं. नेताओं का कहना है कि निशांत पढ़े-लिखे हैं और अगर वो राजनीति में आएंगे तो पार्टी की बागडोर संभाल सकते हैं. इसी मांग को लेकर नेताओं ने भूख हड़ताल शुरू की है.

जानकारी के मुताबिक जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप ने निशांत कुमार के एक्टिव राजनीति में आने की मांग को लेकर 12 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की. यह भूख हड़ताल राजधानी पटना के गर्दनीबाग में हुई, जहां कार्यकर्ता रविवार (29 दिसंबर) सुबह से से ही इकट्ठा होने लगे और नारे लगाकर अपनी मांग दोहराते रहे.

निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग

भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो किसी भी हालत में निशांत कुमार को राजनीति में देखना चाहते हैं. इनका कहना है कि निशांत पढ़े-लिखे और सक्षम हैं, उनकी उनकी छवि साफ है, ऐसे में उनके राजनीति में आने से पार्टी को नई दिशा मिलेगी. नेताओं का कहना है कि निशांत के नेतृत्व में न सिर्फ जेडीयू की बागडोर मजबूत होगी, बल्कि वो भविष्य में बिहार की कमान भी संभाल सकते हैं.

‘भविष्य की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपी जानी चाहिए’

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के जमीनी स्तर पर लंबे समय से यह भावना रही है कि भविष्य की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपी जानी चाहिए और निशांत कुमार इसके लिए सबसे सही उम्मीदवार हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि फिलहाल भूख हड़ताल 12 घंटे की है. उनका कहना है कि अगर इस दौरान उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगला चरण 24 घंटे की भूख हड़ताल का होगा, जिसे पटना के जेपी गोलंबर पर जेपी प्रतिमा के नीचे किया जाएगा. कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन वो अपनी मांग से पीछे हटने वाले नहीं हैं. उनका कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा.

सीएम नीतीश से की अपील

भूख हड़ताल पर बैठे जेडीयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभिभावक बताते हुए उनसे अपील की. उनका कहना है कि पार्टी और बिहार दोनों के भविष्य को देखते हुए निशांत कुमार को राजनीति में आने की इजाजत दी जानी चाहिए. कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर निशांत नेतृत्व संभालते हैं तो जेडीयू कार्यकर्ता पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.