Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग...

कांग्रेस में ‘अनुशासन’ पर रार! दिग्विजय सिंह के बाद शशि थरूर ने भी पार्टी को दिखाया आईना, नसीहत से मची खलबली

40

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी में उस समय हलचल मचा दी, जब उन्होंने पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर शेयर करके आरएसएस की संगठनात्मक शक्ति की तारीफ की थी. इसके बाद वो निशाने पर आ गए और अब अपने बयान का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि गोडसे जैसे हत्यारों से हमें कुछ सीखने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा मैंने हमेशा भाजपा-आरएसएस की विचारधारा का विरोध किया है और मैं उनके खिलाफ लड़ता रहूंगा. मैं मानता हूं कि हर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. इस पर शशि थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी है.

थरूर ने कहा है कि मेरे बयान को पूरे कॉन्टेक्स्ट में देखा जाए. सभी को अनुशासन में रहना चाहिए. दिग्विजय सिंह ने संगठन मजबूत करने की बात की है, सही है. बाकी वो खुद जवाब देंगे. मैं भी चाहता हूं कि हमारा संगठन मजबूत हो. हमारे संगठन में अनुशासन होना चाहिए.

इससे पहले दिग्विजय ने प्रधानमंत्री मोदी की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. उस पोस्ट में पीएम मोदी नीचे बैठे हुए दिखाई दिए. दिग्विजय सिंह ने इसे आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी की संघठन शक्ति का उदाहरण बताया था.

दिग्विजय सिंह ने एक पोस्ट में कांग्रेस के अंदर सुधारों और सत्ता के विकेंद्रीकरण की जरूरत पर जोर दिया था. जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को टैग किया था. दिग्विजय सिंह पहले भी पार्टी संगठन को मजबूत करने की वकालत करते आए हैं. वोट चोरी के खिलाफ अभियान चलाने के पार्टी के ऐलान के बाद भी दिग्विजय का कहना था कि वार्ड स्तर पर हमारे पास संगठन कहां है. विवाद होने पर उन्होंने कहा था कि मैंने आरएसएस और मोदी की तारीफ नहीं की है. मैंने संगठन की बात की है. मैं आरएसएस और मोदी का घोर विरोधी हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.