Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...

दल्लीराजहरा में भालू की दहशत, शाम होते ही लोगों का घर से बाहर निकलना हुआ कम

37

बालोद: लौह नगरी दल्लीराजहरा में दो दिनों से भालू शहर में घूम रहा है. शहर में पार्क के पास सबसे पहले भालू दिखने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद से विभिन्न इलाकों से भालू के वीडियो सामने आ रहे हैं. भालू के जगह जगह दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है.

भालू के शहर में घूमने से दहशत

भालू को पहली बार सप्तगिरी पार्क के पास देखा गया, जहां आसपास झाड़ियों और पेड़ों का घना इलाका होने से भालू को छिपने की जगह मिल रही है. इसके बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में भालू के मूवमेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

सिटीजन क्लब के पास देखा गया भालू

कार सवार कुछ लोगों ने सिटीजन क्लब के पास सड़क किनारे घूमते भालू को कैमरे में कैद किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और बढ़ गया है.बाजार क्षेत्र में भी देर रात तक रहने वाली चहल-पहल में कमी आई है. लोग वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी की स्थिति न बने.

शाम ढलते ही लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं और बच्चों को बाहर खेलने से रोक दिया गया है- स्वाधीन जैन, स्थानीय

भालू के बार बार लोकेशन बदलने से वन विभाग के हाथ खाली

भालू के जगह जगह घूमने के वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है, लेकिन अब तक भालू को पकड़ने या उसे सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है. भालू लगातार लोकेशन बदल रहा है, जिस कारण उसे ट्रैक करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है.

वन विभाग करा रहा मुनादी

हालांकि वन अमला लोगों से अपील कर रहा है कि भालू दिखने पर भीड़ न जुटाएं, उकसाने वाली हरकत न करें और तुरंत सूचना दें. नगर निकाय की कचरा गाड़ी के माध्यम से मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है. घोषणा में लोगों से बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न भेजने, रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.